शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा, बिलासपुर में जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने की ।
कार्यक्रम की शुरुआत वीणावादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल के साथ हुई । बैठक की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सावित्री त्रिपाठी ने समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए पूरे वर्ष की उपलब्धियों एवं चुनौतियों से समिति को अवगत कराया तथा भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
अपने अध्यक्षीय अद्बोधन में श्री सतीश शर्मा जी ने कहा कि हमारी समिति महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगी । महाविद्यालय के विकास हेतु किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। महाविद्यालय में छात्र छात्राओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में एक सर्व सुविधायुक्त नए भवन तथा एक सर्व सुविधायुक्त वाश रूम की आवश्यकता जोर दिया तथा इस हेतु शासन स्तर पर प्रयास करने की बात कही ।
बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक ,खेलकूद ,
प्रशासनिक विकास, आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण, छात्र हित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं छात्र छात्राओं की सुविधाएं बढ़ाने हेतु सर्वसम्मति से कई निर्णय पारित किए गए।
समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से महाविद्यालय में पेयजल सुविधा का विस्तार हेतु नए वाटर कूलर लगाने, छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई हेतु स्मार्ट बोर्ड , कंप्यूटर ,डेस्क टॉप एवं प्रिंटर क्रय करने,गार्डन के रख रखाव हेतु माली की व्यवस्था करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष हेतु ए सी ,कूलर एवं चेयर क्रय करने , मंच का विस्तार करने, महाविद्यालय की साज सज्जा हेतु आवश्यक सामग्री क्रय करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय पारित किये ।
इस बैठक में समिति के सदस्य श्री बलदेव अग्रवाल,श्री मनोज माधवानी, श्रीमती नंदिनी क्षत्रिय,श्री दुर्गेश कौशिक,श्री दुर्गेश श्रीवास, श्री मनोज यादव,श्री धनंजय सन्नादय और महाविद्यालय से समिति के संयोजक श्री संजय अग्रवाल, सदस्य डॉ. एम. आर. आगर, डॉ पी एल पटेल,डॉ अतुल गिरि, श्री अजय कुम्भज, श्री शत्रुहन राजपूत की उपस्थिति रही ।
अंत में जनभागीदारी समिति के संयोजक प्रो एस के अग्रवाल ने सभी सदस्यों एवं प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इसी प्रकार की सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई।