चकरभाठा के छत्तीसगढ़ मेटल स्टोर में सामान खरीदने आई महिला का ₹50000 चोरी करने वाली महिला गैंग का सीसी टीवी फुटेज आया सामने
आज गुरुवार की शाम 07:00 बजे चकरभाठा में स्थित छत्तीसगढ़ मेटल स्टोर के संचालक से मिली जानकारी अनुसार
प्रार्थी रूखमणी निर्मलकर पति सुरेश निर्मलकर उम्र 32 साल साकिन रानीगांव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर की निवासी है जिसने रविवार दिनांक 20 अप्रैल को चकरभाठा थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है कि मैं उक्त पते में रहती हु
घरेलू काम करती हूँ कि दिनांक 19.04.2025 के दोपहर करीब 02.30 बजे में अपने पति सुरेश निर्मलकर के साथ छतीसगढ़ मेटल स्टोर चकरभाठा में फर्नीचर सामान खरीदने आयी थी सामान खरीदने के बाद काउंटर में पैसा देने के लिये अपने पर्स को देखी तो उसमें रखे नगदी रकम 50000 रूपये नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कार्यवाही किया जाये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा
303 (2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
इस बीच आज दुकान संचालक बाबा दुबे से इस घटना को अंजाम देने वाली महिला गैंग का सीसी टीवी फुटेज सामने आया है जिसमें चेहरे में इस्काप बंधी हुई दो महिलाएं प्रार्थी महिला के पीछे खड़ी हैं जो पर्श से पैसा निकाल रही है उस महिला ने आसमानी कलर का शूट पहना हुआ है जिसकी उम्र लगभग 50 साल की लग रही है एवं उसकी साथी महिला कत्थे रंग का साड़ी पहनी हुई है और कत्थे रंग का इस्कॉप बंधी हुई है जिनके द्वारा भीड़ का फायदा उठाते हुए प्रार्थी महिला के पर्श में हाथ डाल कर पैसे निकलते दिख रही है जिसे कोई पहचानता हो तो नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 या चकरभाठा थाना या मेटल स्टोर में आ कर सूचना दे कर इन महिलाओ को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सकता है
इस संबंध में हमने चकरभाठा के छत्तीसगढ़ मेटल स्टोर के संचालक से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे दुकान में जगह जगह सूचना भी चिपकाए गए हैं कि दुकान में चेहरे में इस्काप पहन कर प्रवेश न करे लेकिन इसके बावजूद कई महिलाएं गर्मी में तेज धूप से बचने के लिए इस्कॉप बांध कर आ जाती है और इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे कर चली जाती है जिससे दुकान का नाम तो खराब होता ही है साथ ही सामान खरीदने आई महिलाओं को नुकसान भी होता है एवं कई महिलाओं को हमारे द्वारा इस्कॉप पहनने से माना भी किया जाता है तो बात नहीं मानती एवं इससे पहले भी हमारे दुकान में नवरात्रि के समय भीड़ का फायदा उठा कर इसी तरह चेहरे में इस्काप बांध कर एक और चोरी हुई थी फिलहाल दुकानदार द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाली इस महिला गैंग की सीसी टीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है पुलिस आरोपी महििलाओ कि तलाश में जुटी…