*पैदल जा रही महिला को बस ने लिया अपनी चपेट में मौके पर हुई मजदूर महिला कि दर्दनाक मौत…*
बिलासपुर/ वन्दना न्यूज जिले के तखतपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी के लिए पैदल जा रही महिला को दीप बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुये एक मजदूर को अपने चपेट में ले लिया वही मौके पर ही मजदूर कि दर्दनाक मौत हो गई। हादसा काठाकोनी के पुल के समीप का बताया जा रहा हैं
50 वर्षीय विंध्यासर निवासी लक्ष्मीनबाई वस्त्रकार अपने पति शिवकुमार के साथ मजदूरी काम करने के लिए काठाकोनी जा रही थीं। दोनों पति-पत्नी पैदल रास्ता तय कर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रही दीप ट्रेवल्स की बस ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुये उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मीनबाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस
तत्काल मौके पर पहुँची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरु कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई हैं…