*बरतोरी में कपड़ा सुखाते वक्त करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की हुई मौत…*
बिलासपुर /बिल्हा वंदना न्यूज़ गुरुवार की शाम 5:00 बजे बिल्हा पुलिस को सूचना मिली कि दो मासूम बच्चे करेट कि चपेट में आने से घायल हो गये हैं जिनको बिल्हा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहा पर डाक्टरों ने जांच के उपरांत बताया कि दोनो बच्चों कि मौत हो गई हैं जिसकी सूचना बिल्हा पुलिस को दिया गया
लक्की जायसवाल पिता देव चरण जायसवाल उम्र 13 वर्ष पता ग्राम बरतोरी बिल्हा जीतू जायसवाल पिता दिनेश जायसवाल उम्र 14 वर्ष पता सीगारपुर जिला कवर्धा को घर में इलेक्ट्रिक सॉक लगने से बिल्हा अस्पताल लाया गया था जिन्हे जाच करने पर दोनो बच्चों कि मौत होना पाया
सूचना के पश्चात बिल्हा पुलिस अस्पताल पहुंची दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जिनसे पूछताछ करने पर बताया गया की
जीतू जायसवाल पिता दिनेश जायसवाल उम्र 14 वर्ष बालिका जो कवर्धा से अपनी बड़ी मां के घर बरतोरी गर्मी छुट्टी में आई हुई थी घर के सभी लोग गांव में गोदी कोडने गए हुवे थे तभी 14 वर्षीय बालिका जीतू नहा कर घर के आंगन में लगे जी आई तार में कपड़ा सुखा रही थी जिसे करेंट लगा तो वह झटपटाने लगी जिसे बरतोरी निवासी लकी जायसवाल उम्र 13 वर्षीय दौड़ कर बचाने लगा तो वह भी जी आई तार जिसमे पानी गिरने की वजह से करेंट आ गया था उसकी चपेट में आ गया और दोनो मूर्छित हो कर गिरे पड़े थे जिसकी सूचना मृतक लकी जायसवाल के चाचा राजू जो घर के बाहर किराना दुकान चलाते हैं उन्हें दी गई जिसके बाद डायल 112 को सूचना दे कर डायल 112 वाहन से दोनो बच्चो को बिल्हा अस्पताल लाया गया जहा दोनो बच्चो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है
फिलहाल बिल्हा पुलिस में परिजनों की उपस्थिति में दोनों बच्चों के शव का मार्ग पंचनामा कार्यवाही के पश्चात शव का पीएम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है एवं मामले की विवेचना बिल्हा पुलिस कर रही है इस घटना से एक चीज तो साफ हो गई है कि छोटे बच्चों को घर में अकेला छोड़कर कहीं जाना खतरे से खाली नहीं होता एवं गर्मी के दिनों में सभी घरों में कूलर लगा रहता है जिसमें कभी-कभी करंट भी आ जाते हैं इसलिए कुलरो की नियमित जांच करनी चाहिए एवं बिजली उपकरण ऑन और तार को खुला न छोड़े सुरक्षित ढंग से रखना चाहिए ताकि बच्चे इसकी चपेट में न आए
इस घटना के बाद गांव ने शोक की लहर है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है