*रिश्वतखोर ए. एन. एम. निलंबित जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लिए मांगे थे रुपये…
कोरबा/ वंदना न्यूज़ जिले के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद मड़ई पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ ए एन एम सरस्वती रजक के द्वारा जन्म प्रमाण बनाने के नाम पर मांगे थे 500 रु पैसे नही देने पर जन्म प्रमाण को नही दिया पीड़ित अमिशा पति सम्मेलाल धनवार को चावल बेच कर रु दिया गया लेकिन स्वास्थ्य कर्मी का दिल नही पसीजा पैसे लेने के बाद भी ए एन एम ने पीड़िता को आज तक जन्म प्रमाण पत्र नही दिया
श्रीमती अमीशा पति समेलाल धनवार निवासी ग्राम बंजारी से बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र सुधार हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) मड़ई विकास खण्ड पोडीउपरोडा जिला कोरबा छ.ग. में पदस्थ ए.एन.एम. श्रीमती सरस्वती रजक के द्वारा 500/- रूपये की मांग करने एवं पैसा नही देने पर प्रमाण पत्र नही देने पर मजबूर होकर आवेदिका ने घर पर पैसे ना होने पर चांवल बेंचकर पैसे दिए। मामला सोशल मीडिया में आने पर ए एन एम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
उक्त मामले में आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने पीड़िता से मुलाक़ात की। जिस पर आवेदिका को अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा धरना दिया जा रहा है जब तक आवेदिका को प्रमाणपत्र जब तक नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा।*