शासकीय जमीन पर प्रशासनिक अधिकारी का कब्जा, डंके की चोट पर कर रहा अवैध मकान निर्माण…..
जी. पी.एम _ जिला का जनपद पंचायत पेंड्रा के अंतर्गत आने वाले एक पंचायत में इन दिनों शासकीय भूमि में अवैध कब्जा करने का खेल प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह प्रशासनिक अधिकारी न्यायधानी के आसपास एक जिला में पदस्थ है। उसके द्वारा अवैध कमाई से शासकीय जमीन पर मकान निर्माण कार्य कराया जा है. खुलेआम इस तरह से शासन की भूमि पर अवैध कब्जा होने से राजस्व अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
जी.पी.एम जिला से लगभग 125 किलोमीटर दूर में जिला कृषि बीज निगम अधिकारी के पद पर वह पदस्थ है। जनपद पेंड्रा के अंतर्गत एक ग्राम में बड़ा झाड़ का जंगल के मद में लगभग 7 एकड़ भूमि है जिसमें से पंचायत के द्वारा 5 एकड़ भूमि को स्कूल खेल एवं कुछ बिही बगीचा, पशु औषधालय, हेतु आवंटित किया गया है। इसमें भी कुछ भूमि को सब के द्वारा कब्जा कर रखा गया है।
दूसरी ओर एक और भूमि है वह भी शासकीय मद में दर्ज है उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण का कार्य किया गया है और मंदिर जाने वाले रास्ते में पर डुप्लेक्स मकान का निर्माण किया गया है। पूरे मामले पर जांच की आवश्यकता है।
एपिसोड 1/ अगले अंक में पढ़े चौकाने वाली खबर खुलासे के साथ