मुढ़ीपार राशन दुकान को चोरो ने किया आग हवाले दो बोरी शक्कर सहित उड़ा ले गये चावल….
बिल्हा / क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के सरकारी राशन की दुकान में मंगलवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लगने से 150 से 190 बोरी खाद्यान्न को जलाया ग्रामीणों का कहना है कि पेट्रोल डाल कर जलाया गया है एवं दो बोरी शक्कर को चोर उड़ा ले गया ग्रामीणों ने बताया कि जानबूझकर अज्ञात चोरो ने राशन खाद्यान को जलाने का प्रयास किया पर चोरों की होशियारी धरी कि धरी रह गई राशन दुकान के संचालक दुर्गा कुर्रे ने बताया कि सामने का चैनल गेट का ताला तोड़ा फिर अदर में लगे सटर का ताला तोड़ कर चावल में आग लगाया पेट्रोल डाल कर फिर वही एक कमरे में रखे 16 बोरी शक्कर में से दो बोरी शक्कर को चोर उड़ा ले गए वही ग्रामीणों की भारी तादात में आक्रोश देखने को मिला ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि राशन दुकान में सी सी टी लगने की मांग की और साथ ही चोरी करने वाले आग लगाने वाले के ऊपर जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है
सरकारी राशन की दुकान के संचालक दुर्गा कुर्रे ने बताया कि गोदाम से खाद्यान्न की बोरी को चोरी करने के बाद चोरों ने गोदाम में आग लगा दिया। सरकारी राशन की दुकान के संचालक ने बताया कि
24 अक्टूबर राशन मुढ़ीपार गोदाम में वितरण के लिए रखा गया था। जब राशन दुकान संचालक राशन वितरण करने के लिए 11 नवंबर को राशन वितरण करने के लिए मुढ़ीपार आया तो पता चला कि बाहर का ताला टूटा हुआ था जब अदर जाकर देखा तो अदर का भी ताला टूटा हुआ था शटर उठा कर देखा तो अदर आग लगी थी और धू धू कर चावल कि बोरिया जल रही थी अनफान में कुछ ग्रामीणों को बुलाकर संचालक ने बोरी को हटवाया और आग पर काबू पाने की कोशिश किया गया पर आग अदर तक लगी थी काफी मसकत के बाद आग पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया वही राशन संचालक ने बिल्हा थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया हैं अब देखने वाली बात होगी कब तक बिल्हा पुलिस चोरो को पकड़ कर कार्यवाही करती हैं…