जनपद पंचायत बिल्हा अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 11 दिसम्बर 2025 को पीएम श्री सेजेश हायर सेकेंडरी स्कूल चकरभाठा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा विधानसभा माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी उपस्थित रहे।
खण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद खेल महोत्सव हेतु चयनित निम्न खेलों का आयोजन किया गया— बोरा दौड़, नींबू दौड़, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, रस्साकसी, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं तीरंदाजी।
माननीय विधायक जी द्वारा कबड्डी, नींबू दौड़ एवं रस्साकसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य अतिथि—
श्री राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर
डॉ. रामकुमार कौशिक, अध्यक्ष, जनपद पंचायत
श्री विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत श्रीमती शिमला वर्मा उपाध्यक्ष न.पा.परिषद बोदरी, श्रीमती अनीता राजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य
श्री सोमेश तिवारी, महामंत्री
श्री इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, मंडल अध्यक्ष
श्री लव श्रीवास, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश पांडे, वरिष्ठ कार्यकर्ता
श्री मनोज पाण्डेय, सरपंच, ग्राम पंचायत चकरभाठा
श्री मनीष शर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत धमनी
पंचायत विकास विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार सिंह, तहसीलदार बोदरी, सीएमओ अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती दीप्ति तिवारी, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ध्रुव पीएम श्री सेजेश हायर सेकेंडरी विद्यालय चकरभाठा प्राचार्य तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी छात्र एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।