आदर्श विद्यालय बिल्हा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न
भूषण श्रीवास
7000577319
बिल्हाः- नगर के का हरवंश उपाध्याय एवं प्रधान पाठक एम. बंजारे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री एस. राजपूत, आर.डी.मानिकपुरी, आर.एम.शर्मा, प्रतिमा उपाध्याय, पुष्पांजली गोस्वामी, पलक शर्मा, सफुरा महिलांगे, कल्पना पात्रे, आर.धु्रव, श्रीमती ए.जॉन, एस.कांगडे़ सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओंविशेष योगदान रहा।प्रतिष्ठित संस्था आदर्श उच्च.माध्य.विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं पालक सम्मेलन का गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदर्श शिक्षण समिति के सचिव श्री अशोक शर्मा एवं प्राचार्य श्री बी.के. पात्रे द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में शिक्षकों की भूमिका ज्ञान, नैतिकता एवं कौशल के संचार करनें वाले वाहक की होती है। जिससे छात्र जिम्मेदार और मूल्यवान, नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में सहायक बनता है। मुझे प्रसन्नता है कि संस्था इस उद्देश्य की पूर्ति में निरंतर प्रयासरत है।
संस्था प्राचार्य बी.के.पात्रे ने कहा कि संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएँ विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास जगायंे, उनकों लक्ष्य निर्धारण में उचित मार्गदर्शन करें ताकि वे भविष्य के चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकें।
इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान कक्षा नर्सरी के बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों, प्रेरक नाटकों, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत, पंथी, करमा, सुआ एवं जसगीत में उत्कृष्ट अभिनय और नृत्य प्रदर्शन कर उपस्थित पालकों और दर्शकों को भाव-विभोर और मंत्र मुग्ध कर खूब तालियाँ बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन उप-प्राचार्य
