CM साय के जन्मदिवस के अवसर पर लूथरा शरीफ दरगाह में अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने चढ़ाई चादर,, दीर्घायु के लिए मांगी दुआ,,
छत्तीसगढ़ शासन वक्त बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर हाजी सलीम राज को दिया जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक ग्रामीण मोर्चा के अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लूथरा शरीफ स्थित दरगाह में पहुंचकर विशेष दुआ की। इस अवसर पर सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना की। मोर्चा पदाधिकारियों ने लूथरा शरीफ सैयद इंसान अली बाबा दरगाह में चादर चढ़ाकर प्रदेश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और विकास की प्रार्थना की। साथ ही छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हाजी सलीम राज के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें भी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। मुशर्रफ़ खान ने कहा कि वे अपने चैनल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डॉ. सलीम राज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड स्तर पर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन अवश्य देगी। मोर्चे की मजबूती और संगठनात्मक विस्तार को लेकर पार्टी द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान 2026” के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश एवं देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की दुआ की गई। इस अवसर पर मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।