बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चिल्हाटी के जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक युवक दुर्ग जिले के जांजगीरी का निवासी था और कबड्डी खेलने के बहाने बिलासपुर आया था। दो दिन पहले उसने इंस्टाग्राम में लाइव आकर आत्महत्या की बात कही थी, जिसके बाद से वह लापता हो गया था। पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद उसका शव चिल्हाटी के जंगल में बरामद किया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस सोशल मीडिया के अकाउंट और गतिविधियों की भी गहराई से जांच कर रही है।
बिलासपुर. एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाइव वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर शव को बरामद किया गया है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि जीवन की कठिनाइयों से भागने के बजाय समाधान की दिशा में सोचें। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच. बारीकी से कर रही है।