बिलासपुर/ विकासखंड बिल्हा दगोरी से लेकर नेशनल हाइवे तक खूब शराब छलकाया जा रहा है आबकारी विभाग को इसकी जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही नही किया जा रहा है बिल्हा थाना क्षेत्रांतर्गत होटलों और ढाबों में संचालकों द्वारा बेखौफ शराब पिलाने की व्यवस्था है। इतनी ही नहीं होटलों एवं ढाबा संचालकों के द्वारा मदिरा प्रेमियों को शराब पिलाई जा रही है। बता दें ऐसे घटनाएं आबकारी विभाग की निष्क्रियता को दर्शाती है। बता दें कि इन होटलों और ढाबा संचालकों के द्वारा मदिरा प्रेमियों के बैठने, खाने-पीने की अलग से व्यवस्था बनाई गई है।
दरअसल, बिल्हा, दगोरी और नेशनल हाइवे पर स्थित इन होटलों व ढाबों में शराब की बिक्री की जाती है, और अवैध तरीके से बैठा कर पिलाने की व्यवस्था कर रोजाना हजारों रुपए की कमाई साथ में खाने पीने और चखने को बेचकर की जा रही है। ढाबों सहित होटलों में हर रोज रात का माहौल देखने लायक रहता है। बिना किसी खौफ के सड़क के दोनों किनारे पर सभ्रांत परिवार के लोग और सफेदपोश जनप्रतिनिधियों की बड़ी-बड़ी दर्जनों गाड़ियां लाइन से खड़ी रहती हैं और ढाबों के पीछे जाम पे जाम छलकाये जाते है। ये सिलसिला देर रात बारह बजे तक चलते रहता है।
आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन नही करता कार्यवाही…
ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी आबकारी विभाग या पुलिस प्रशासन को नही है, लेकिन कुछ स्वार्थ और कुछ राजनैतिक संरक्षण के कारण रसूखदार ढाबा और होटल संचालकों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, जिसके कारण आस-पास के रहवासियों और ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं सड़क के दोनों किनारे पर गाड़ियां खड़ी हो जाने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।
ग्रामीणों और आसपास के रहवासियों ने आबकारी विभाग को कार्यवाही के लिए निवेदन भी किया गया था। इसके बावजूद आबकारी विभाग द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे साफ स्पष्ट होता है कि ढाबा, होटल संचालकों को शराब पिलाने का अघोषित लाइसेंस आबकारी विभाग के द्वारा दिया गया है।