
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में शनिवार को लखनऊ और हैदराबाद दोनों जगहों पर छक्कों की बरसात हुई. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स की आठ विकेट की जीत में रिकॉर्ड 141 रन बनाए, जबकि दिन के पहले मैच में निकोलस पूरन ने लखनऊ की छह विकेट की जीत में 34 गेंद में 61 रन की तेज-तर्रार पारी खेली. इस दौरान उनके एक छक्के से स्टेडिय में मौजूद दर्शक घायल हो गया.
दरअसल, तीसरे नंबर पर उतरे पूरन के सात में से एक छक्का लखनऊ के एकाना स्टेडियम में मौजूद फैन के सिर पर जा लगा. शॉट इतना तगड़ा था कि वह शख्स लहूलुहान हो गया और उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. मजेदार बात तो ये है कि इलाज के बाद वह वापस लौट कर लखनऊ की जीत का जश्न मनाने लगा.
