
UP Live News Today: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर है. यहां एक युवक को सामाजिक कार्यक्रम के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह ससुराल में साले के बच्चे के मुंडन के कार्यक्रम में आया था. मुरारीलाल (45) को बाइक सवार हमलावरों ने मुरारीलाल सिर पर गोली मारी. हमलावर हिमांशु लोधी और सोनू गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. घायल मुरारीलाल को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक मुरारीलाल थाना जवां इलाके के छोटा जवां का रहने वाला था. गोलीकांड की घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के नगला कलार में हुई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नीचे पढ़ें उत्तर प्रदेश के ताजा समाचार…
