बिलासपुर वंदना न्यूज़ /थाना सकरी पुलिस ने शुक्रवार की रात हाईवे क्षेत्र में संदेहास्पद गतिविधियों पर विशेष कार्यवाही करते हुए कई लोगों पर शिकंजा कसा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस को सूचना मिल रही थी कि हाईवे किनारे कुछ लोग रात में घूमते हैं और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। इस पर थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर योजनाबद्ध तरीके से रेड की गई।
कार्रवाई के दौरान 05 महिलाएँ और 02 पुरुष संदेहास्पद परिस्थितियों में पाए गए, जिनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा अन्य 04 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 128 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा दाखिल किया गया है।
पुलिस का कहना है कि हाईवे क्षेत्र को असामाजिक गतिविधियों से मुक्त करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।