नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
बिलासपु वंदना न्यूज़ / पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा है। कब्जे से 320 नग कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त ओनेरेक्स कफ सिरप, एक ग्रे रंग की पल्सर बाइक और 04 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सायबर सेल और थाना कोनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली। पुलिस को सूचना मिली कि नशे का बड़ा जखीरा बिलासा ताल क्षेत्र में खपाने की तैयारी है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। और उपयोग के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
पकड़े गए आरोपियों का नाम आशु महतो ,साहिल दहिया, अंकित चौहान और सुनील शर्मा है। सभी आरोपी धनपुरी शहडोल के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस नारकोटिक्स की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनीश सिंह के आदेश पर पकड़े गए सभी नशे के व्यापारियों के खिलाफ एण्ड-टू-एण्ड विवेचना की जाएगी ।फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन कर संपत्ति को राजसात किया जाएगा।
संपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार सहित थाना कोनी पुलिस व सायबर सेल की टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।