*पेंड्रा / जिले के फर्जी कथा कथित पत्रकार के द्वारा पंचायत सचिव सतराम यादव को कर रहा है ब्लैकमेलिंग…*
पेंड्रा जिले से लगे ग्राम पंचायत कुडकई के सचिव संतराम यादव एवं सरपंच को एक फर्जी पत्रकार के द्वारा आए दिन न मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है ग्राम पंचायत सचिव संतराम यादव का कहना है आये दिन फर्जी पत्रकारों के द्वारा गलत समाचार अपने पोर्टल में प्रकाशित कर मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है
ऐसा ही एक मामला पेंड्रा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुड़कई का हैं जहा पर एक
फर्जी पत्रकार ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को ब्लैकमेलिंग कर भ्रामक समाचार न्यूज़ पोर्टल में लगाकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है
ग्राम पंचायत कुड़कई से जुड़े ठेका प्रकरण को लेकर हाल के दिनों में उठे सवालों पर ग्राम पंचायत सचिव **संतराम यादव** ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि पंचायत के सभी कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत ही संपन्न किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके।
सचिव संतराम यादव ने बताया कि कुछ **तथाकथित पत्रकारों द्वारा लगातार उनके खिलाफ एकतरफा और भ्रामक समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं**, जिससे वे मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि *“पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लेकिन यदि तथ्यों की पुष्टि किए बिना खबरें चलाई जाती हैं, तो यह किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है।”*
उन्होंने आगे कहा कि पंचायत का हर कार्य पारदर्शी और नियमसंगत है। पंचायत के सहयोगी **राहुल विश्वकर्मा** ने भी बताया कि प्रशासन को सभी आवश्यक दस्तावेज और अभिलेख सौंपे जा रहे हैं ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से हो सके।
ग्रामीणों ने भी अपील की है कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर सच्चाई स्पष्ट करे, जिससे ग्राम पंचायत की छवि पर कोई संदेह न रहे।