बिल्हा से लगे ग्राम पंचायत बुदेला के राशन दुकान में
अज्ञात चोरो ने बोला धावा नगदी रकम किया पार…
बिल्हा / बुदेला के ग्राम पंचायत कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे 15 सौ रूपए एवं मशीन को चोरी कर हाथ साफ कर दिया। राशन दुकानदार. को फोन कर बुदेला के ग्रामीणों ने चोरी कि जानकारी दी दुकान दार जब बुदेला के राशन दुकान पहुचा तो तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने दुकान का गल्ले का ताला तोड़ कर गल्ले में रखा 15 सौ रुपये अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया एवं राशन दुकान में रखा मशीन को भी चोरी कर ले गया
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बुदेना के राशन संचालक दुर्गा कुर्रे ने बताया कि बुदेला की शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करता है। दुर्गा ने 10 अक्टूबर को राशन का वितरण किया था उसके बाद 25 अक्टूबर की सुबह पुन: राशन वितरण के लिए दुकान खोला तब दुकान का पीछे तरफ का खिड़की का दरवाजा टूटा हुआ मिला
वहीं दुकान में चोरी होने का संदेह होने पर उसके द्वारा राशन दुकान का स्टाक रजिस्टर का मिलान किया गया, जिसमें किसी प्रकार कि चावल शक्कर चोरी होना नही पाया गया इस पर दुर्गा कुर्रे ने दुकान में चोरी होने की शिकायत