किसान का फर्जी आधार कार्ड बनाकर 1.88 जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, किसान ने की थाने में। संता, बनता, डंका के खिलाफ थाने में शिकायत…
सरगांव पथरिया थाना क्षेत्र में पंजीयन कार्यालय में 1.88 बीघा से अधिक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने का खुलासा हुआ है। फर्जीवाड़ा करने वालों ने जमीन मालिक किसान के स्थान पर अन्य लोगों को पंजीयन कार्यालय में खड़ा कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर ये रजिस्ट्री कराईं। गई यह जमीन दारूवन कापा के मानकूदीप में है जमीन में कुछ दलालों के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर किसान के जमीन को फर्जी तरीके से संता बनता ,डंका ये तीनों अधिकारियों के साथ मिली भगत कर किसान की जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराया गया
रजिस्ट्री 14/11- 2024 को कराई गई थी।
जमीन की रजिस्ट्री करने वाले लोगों के नाम से चेक दिए इनमें से 3 लोग ऐसे जो बिलासपुर में निवास करते हैं लेकिन ठगों ने किसान के नाम के मिलते-जुलते नाम से खाते खोलकर रुपए भी निकाल लिए। इस फर्जीबाड़े में एक पथरिया के कियोस्क सेंटर का संचालक भी शामिल हैं। इसी आरोपी ने जमीन मालिक ग्रामीणों के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने साथियों के फोटो लगाकर रजिस्ट्री कराने में भूमिका निभाई
किसान ने आगे बताया कि उप पंजीयक और उच्च अधिकारियों की मिली भगत के बिना रजिस्ट्री नहीं हो सकता था किसान ने ये भी आरोप लगाया कि अधिकारियों के द्वारा उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है
सूत्र बताते है कि उप पंजीयक पर इस से पहले भी आरोप लग चुके हैं। इसके बाद भी पंजीयन विभाग में जमीनों की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रुक नहीं रहा है।
पथरिया के कियोस्क सेंटर पर बने फर्जी आधार कार्ड बनाने का अड्डा
जमीन की डील होने के बाद कियोस्क सेंटर के संचालक ने जमीन मालिक के नाम पर फर्जी तरीके से खसरे से नाम निकाल कर उनके फर्जी आधार कार्ड तैयार किए गए। इसके बाद। संता, बनता, और एक डंका जो ऊंची पहुंच का हवाला देते है कुल बुलाकर 10से12 लोगों ने मिलकर किसान की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराना शुरू किया।