नाथानी मोटवानी पारवानी तीनों के द्वारा किसान के करोड़ों की जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाने का आरोप किसान ने लगाया..
न्याय की गुहार लेकर भटक रहा किसान, सरगाव थाने में की लिखित शिकायत
जिला मुगेली के मन्कुदिप दरुवंकापा के किसान के जमीन को फर्जी तरीके से लगभग सवा 2
एकड़ जमीन को रजिस्ट्री एवं नामांतरण कराने का आरोप किसान ने लगाते हुए मामले की शिकायत सरगाव थाने के प्रभारी से की है। अपने शिकायत में जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम दरुवंकापा के रहने वाले किसान चेलकर ने बताया कि मेरा ग्राम मानकूदीप में भूमि खसरा नं क्रमशः 345/1 345/4 कुल रकबा ०.7610 एकड़ स्थित है, जो कि मेन रोड से लगा हुआ है, जो मेरे जमीन को फर्जी तरीके से नाथानी ,पारवानी ,मोटवानी तीनो के दुवारा फर्जी तरीके से रजिस्टी कराया गया है
षडयंत्र में उप पंजीयक भी शामिल किसान चेलकर ने बताया कि मेरी जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ तीस लाख पांच हजार रूपये है और उतने में ही सभी लोगों के द्वारा 13.16.600 में फर्जी तरीके से कुटरचित मुख्त्यारनामा के आधार पर विक्रय पत्र की रजिस्ट्री कराई गई है, मेरे खेत की ऋण पुस्तिका मेरे पास ही थी, और बिना ऋण पुस्तिका के विक्रय पत्र का पंजीयन मुझसे छल करते हुये करा दिया गया जिस षडयंत्र में उप पंजीयक पथरिया भी शामिल है फर्जी मुख्त्यारनामा 1.88 एकड़ का तैयार कराया गया है, तथा हेक्टेयर में 0.7610 हेक्टेयर लिखा है, जो 1.88 डिसमिल होता है जिससे यह स्पष्ट है, कि उक्त धोखा घड़ी में उप पंजीयक पथरिया भी शामिल है।
जांच करायी जा रही है थाना प्रभारी
फर्जी तरीके जमीन रजिस्ट्री करवाने के आरोप के संबंध में नव पदस्थ थाना प्रभारी का कहना है कि किसान चेलकर द्वारा लिखित शिकायत थाना में मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करायी जा रही है। जांच उपरांज दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाही जाँच के बाद किया जाएगा…