छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस को दिल दहलाने वाली घटना का पर्दाफाश किया है. वही कलयुगी पति ने अपने ही पत्नी के जन्मदिन पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी आरोपी पति अपने 2 साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया था, जिसे मुगेली जिले के लोरमी से गिरफ्तार कर लिया गया है.
रामसागरपारा स्थित एक मकान में महिला मृत अवस्था में मिली थी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति अपने बच्चे के साथ फरार हो गया था. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी एमबी पटेल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी. टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुगेली जिले के लोरमी बस स्टैंड के पास से आरोपी पति को गिरफ्तार किया. गया आरोपी के पास से उसका 2 साल का बच्चा भी बरामद हुआ है
आरोपी पति और मृतिका का हुआ था प्रेम विवाह
बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार और मृतिका दुर्गा राजपूत का प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद दो बच्चे हैं.
आरोपी पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी दुर्गा राजपूत की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह उसके चरित्र पर संदेह करती थी और अक्सर झगड़ा करती थी